चौथे दिन रोहतक की जेएलएन नहर से बरामद हुआ कर्ण का शव

अपने चार दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 10वीं कक्षा के छात्र कर्ण का शव रोहतक की जेएलएन नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने रोहतक पहुंचकर पहचान कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 06:30 AM (IST)
चौथे दिन रोहतक की जेएलएन नहर से बरामद हुआ कर्ण का शव
चौथे दिन रोहतक की जेएलएन नहर से बरामद हुआ कर्ण का शव

जागरण संवाददाता, करनाल : अपने चार दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 10वीं कक्षा के छात्र कर्ण का शव रोहतक की जेएलएन नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने रोहतक पहुंचकर पहचान कर ली है। बुधवार को शव का पीजीआइ रोहतक में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रोहतक पुलिस के पास नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली तो इस संबंध में करनाल की रंभा चौकी में भी संपर्क किया गया। आशंका के चलते गांव शामगढ़ वासी कर्ण के परिजन वहां पहुंचे तो शव की पहचान की। चौकी प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को परिजनों के साथ एचसी संदीप भी जाएंगे, जो पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर शामगढ़ पहुंचेंगे।

करीब 15 वर्षीय कर्ण गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। 28 सितंबर को वह सुबह करीब दस बजे स्कूल से अपने चार दोस्तों के साथ खेतों से होते हुए सीधे नहर के कुराली पुल पर पहुंचा। जहां वे सभी नहाने लगे। इसी दौरान कर्ण अचानक ही गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसके दोस्तों ने प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने गांव जाकर परिजनों को सूचना दी तो परिजन व ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे तो पुलिस को भी सूचना दी। रंभा चौकी प्रभारी मंजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तीन गोताखोर भी बुलाए गए, जिन्होंने करीब दो घंटे तक पुल से लेकर कर्ण लेक तक सर्च अभियान चलाया। अगले दिन भी तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं, उसके परिजन उसी दिन से नहर पर नजरें टिकाए हुए थे। कर्ण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

chat bot
आपका साथी