कमल शर्मा तीसरी बार सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने

सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन घरौंडा का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें कमल शर्मा को तीसरी बार सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 07:10 AM (IST)
कमल शर्मा तीसरी बार सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने
कमल शर्मा तीसरी बार सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने

संवाद सहयोगी, घरौंडा : सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन घरौंडा का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें कमल शर्मा को तीसरी बार सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अमित राणा को उपप्रधान मनोनित किया गया। नवनियुक्त प्रधान कमल शर्मा ने मंडी आढ़तियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको वे पूरी मेहनत, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। रविवार की देर सायं सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन की बैठक पवन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमल शर्मा को प्रधान व अमित राणा को उपप्रधान नियुक्त किया। मंडी के आढ़तियों ने नवनियुक्त प्रधान कमल शर्मा व उपप्रधान अमित राणा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि मंडी का द्विवार्षिक चुनाव हुआ है। एसोसिएशन ने तीसरी बार उनको प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उन पर जो विश्वास है उसको वह बनाए रखेंगे और आढ़तियों के हितों में हमेशा आवाज उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। जिसमें अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस मौके पर विनोद गुप्ता, राममेहर शर्मा, मोदी चावला, ओमपाल, राजेश कुमार, अश्विनी चौधरी, रमेश कुमार व रोहताश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी