जजपा की जिला कुरुक्षेत्र से होगी एक हजार हजार नई सदस्यता : मुल्तानी

जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि जिले से जजपा की एक हजार से अधिक नई सदस्यता होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 06:16 AM (IST)
जजपा की जिला कुरुक्षेत्र से होगी एक हजार हजार नई सदस्यता : मुल्तानी
जजपा की जिला कुरुक्षेत्र से होगी एक हजार हजार नई सदस्यता : मुल्तानी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि जिले से जजपा की एक हजार से अधिक नई सदस्यता होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कुलदीप सिंह मुल्तानी शनिवार को शाहाबाद में विधायक रामकरण काला के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाहाबाद से जजपा के विधायक ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां पर जजपा की नई सदस्यता रिकॉर्ड तोड़ेगी।

विधायक रामकरण काला ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं व विकास सुझावों के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिल चुके हैं और जल्द ही क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सूबे सिंह औजला, जजपा के युवा जिलाध्यक्ष जसविद्र खैरा, सूबे सिंह औजला, जगबीर मोहड़ी, अमनदीप सिंह कंबोज, प्रवीन कुमार लक्की, गुलाब सिंह त्यौड़ी, प्रभजीत सिंह, रिकू कठवा, जुग्गु गिल व टिकू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी