मिस और मिसेज नार्थ इंडिया के ऑडिशन में महिलाओं ने बिखेरे जलवे

डोरियन द जिम व तिआरा द क्राउन की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक होटल में इंटरनेशनल वुमेन अचीवर अवार्ड और मिस और मिसेज नार्थ इंडिया ऑडिशन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 09:45 AM (IST)
मिस और मिसेज नार्थ इंडिया के ऑडिशन में महिलाओं ने बिखेरे जलवे
मिस और मिसेज नार्थ इंडिया के ऑडिशन में महिलाओं ने बिखेरे जलवे

जागरण संवाददाता करनाल: डोरियन द जिम व तिआरा द क्राउन की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक होटल में इंटरनेशनल वुमेन अचीवर अवार्ड और मिस और मिसेज नार्थ इंडिया ऑडिशन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया 2019 शालिनी भाटिया, मिसेज दिल्ली एनसीआर प्रीति गौड़, होम क्वीन इशिका वर्मा, रोल मॉडल गुरविदर कौर, मिस टेलेंटेड दिवा आशिना भंडारी, महिला उद्यमी मेघना जैन, डाइट क्लिनिक श्वेता व शिक्षिका विभा सिंह को सम्मानित किया गया। मिस और मिसेज नार्थ इंडिया के ऑडिशन में करनाल, मेरठ, कुरुक्षेत्र की महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रैंप वाक के साथ अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए आर्ट, नृत्य कला व गायकी से सबको मुग्ध कर दिया।

प्रतिभागियों को संस्था की ओर से ट्रेनिग भी दी जाएगी। मिस और मिसेज नार्थ इंडिया का फिनाले मई पानीपत में होगा। मुख्य अतिथि सविता आर्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करनी वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शालिनी भाटिया, प्रीति गौर, श्वेता मांगल ने निभाई। आयोजक संदीप शर्मा व नीरू शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी