विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की जानकारी दी

मधुबन के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं में शास्त्रीय संगीत कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए एनजीओ स्पिक मैके के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 08:09 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 08:09 AM (IST)
विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की जानकारी दी
विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, घरौंडा : मधुबन के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं में शास्त्रीय संगीत, कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए एनजीओ स्पिक मैके के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कव्वाल मो. अहमद खान ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को संगीत की विभिन्न विधाओं से रू-ब-रू करवाया। उन्होंने कहा कि अच्छा कलाकार बनने और संगीत की बारीकियों को सीखने के लिए व्यक्ति को अपना सब कुछ समर्पण करना पड़ता है। संगीत एक तपस्या है जिसको कठिन साधना के बाद हासिल किया जा सकता है। संगीत सीखना कोई एक दिन का काम नहीं है, इसके लिए प्रतिदिन घंटों रियाज करना पड़ता है। मधुबन के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मुख्य गायक मोहम्मद अहमद खान वारसी के साथ उनके साथी गायक खालिद हुसैन, वारिस नवाज, हामिद हुसैन और गुलाम रसूल ने अपनी कव्वालियों से समां बांध दिया। कव्वाली की धुनों पर छात्र झूमते नजर आए। स्कूल के प्रिसिपल मंतोषपाल सिंह ने प्रस्तुतियों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी