धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना चुनावी स्टंट

संवाद सहयोगी, बल्ला कांग्रेस नेता कृष्ण मान ने कहा कि सता में आने के चार साल बाद सरकार की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 06:19 PM (IST)
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना चुनावी स्टंट
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना चुनावी स्टंट

संवाद सहयोगी, बल्ला

कांग्रेस नेता कृष्ण मान ने कहा कि सता में आने के चार साल बाद सरकार की ओर से धान का न्यूनतम मूल्य बढ़ाना चुनावी स्टंट है। मान ने बताया कि देश व प्रदेश की जनता ने सता परिवर्तन का मन बना लिया है। अब जनता तख्ता पलट के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। वे गांव पबाना हसनपुर और पाढ़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई की दर के अनुसार 200 रुपये एमएसपी बढ़ाना ऊंट के मुंह में जीरा से ज्यादा नहीं है।

chat bot
आपका साथी