घरौंडा में जमीनी विवाद, पांच महिलाएं घायल

जमीनी विवाद के चलते गांव गढ़ीभरल में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। झगड़े में एक ही परिवार की पाच महिलाएं घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 06:34 AM (IST)
घरौंडा में जमीनी विवाद, पांच महिलाएं घायल
घरौंडा में जमीनी विवाद, पांच महिलाएं घायल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : जमीनी विवाद के चलते गांव गढ़ीभरल में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। झगड़े में एक ही परिवार की पाच महिलाएं घायल हो गई।। घायल महिलाओं के परिजनों का आरोप है की दो दर्जन लोगों ने खेतों में काम करते समय उनके परिवार की औरतों पर हमला किया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान आधार पर जाच शरू कर दी है।

गढ़ी भरल गांव में हुए विवाद में घायल महिलाओं को अस्पताल लेकर आए उस्मान और फैजान ने बताया की देर शाम 25 से 30 लोगों ने उनके खेतों में काम कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया की हमलावर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले भी उनके खेतों में खड़ी गेहू की फसल भी जबरन काट ली गई थी। उस्मान ने बताया की जब महिलाओं ने विरोध जताया तो बदमाशो ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में मुन्नी, कौसिदा, जखीरा, शाहीन व गुलिस्ता सहित उनके परिवार की पाच महिलाएं घायल हुई हैं। महिलाओं पर हुए हमले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार दलबल के साथ अस्पताल में पहुचे। फैजान और उस्मान ने पुलिस को बताया की हमलावर गांव के ही हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया की दोषियों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि गढ़ीभरल गांव में भूमि विवाद में कुछ महिलाओं को चोट आई हैं। मामले की गहनता से जाच की जा रही है। शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी