बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : सरोज

कैथल रोड चिड़ाव स्थित नारायणी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की ओर से संचलित दूनवैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं संस्कृति मॉडर्न स्कूल ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। कॉलेज एवं स्कूल प्राचार्य डॉ. सरोज चौधरी और सुख¨वद्र कौर ढिल्लों ने शिव पार्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 02:07 AM (IST)
बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : सरोज
बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : सरोज

संवाद सूत्र, नि¨सग : कैथल रोड चिड़ाव स्थित नारायणी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की ओर से संचलित दूनवैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं संस्कृति मॉडर्न स्कूल ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। कॉलेज एवं स्कूल प्राचार्य डॉ. सरोज चौधरी और सुख¨वद्र कौर ढिल्लों ने शिव पार्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में सदैव अपने से बड़ों का आदर करने की प्रेरित किया।

उन्होंने माता-पिता को भगवान तुल्य समझ उनकी आज्ञा का पालन करने की सीख दी। पीआरओ राजकुमार ने बताया कि आज का युवा पाश्चात्य संस्कृति ग्रहण करने के चक्कर में अपनी प्राचीन सुसंस्कृति को भुलाता जा रहा है। उससे युवाओं में संस्कार हीनता बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता पिता गुरुजनों एवं बुजुर्गो का सदैव आदर करने को प्रेरित करते हुए संस्कृति सहेजने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी