कैंप में जांचा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य

जागरण संवाददाता, करनाल : विर्क अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ¨वग की ओर से महिलाओं के लिए पा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 06:20 PM (IST)
कैंप में जांचा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य
कैंप में जांचा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य

जागरण संवाददाता, करनाल : विर्क अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ¨वग की ओर से महिलाओं के लिए पांचवां निश्शुल्क जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। कैंप में पहुंची गर्भवती महिलाओं की जांच कर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हरप्रीत कौर सबरवाल ने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ ही जच्चा-बच्चा की सुरक्षा तथा सकुशल प्रसव के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच करानी चाहिए। स्वस्थ गर्भावस्था और तंदरूस्त बच्चे के लिए आहार योजना बेहद सोच समझकर बनानी चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों को भोजन में शामिल करें। ताजा फलों का सेवन करें।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि शरीर में खून की कमी न होने दें। अगर शरीर में खून की कमी हो तो महिला को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को घरेलू कार्य करते रहना चाहिए, इससे शरीर चुस्त रहता है और बच्चे की ग्रोथ भी सही रहती है। इससे पहले कैंप का उदघाटन अस्पताल के संचालक डा. बलबीर ¨सह विर्क ने किया। डॉ. हरप्रीत ने लगभग 40 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। यह शिविर 25 फरवरी तक लगाया जाएगा। प्रत्येक रविवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। एचबी और थाइराइड की निशुल्क जांच के साथ ही अल्ट्रासाउंड पर विशेष छूट दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ. अमनप्रीत, डॉ. नेत्रपाल रावल, डॉ. प्रदीप तिन्ना, डॉ. पुष्पिंद्र बजाज व प्रवेश गाबा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी