जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद ने हमें जीवन जीने की कला सिखाई : शक्ति ¨सह

जागरण संवाददाता, करनाल : जगतगुरु स्वामी ब्रहानन्द सरस्वती महाराज के 110वें जन्मोत्सव को जिलेभर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Dec 2017 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Dec 2017 06:19 PM (IST)
जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद ने हमें जीवन जीने की कला सिखाई : शक्ति ¨सह
जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद ने हमें जीवन जीने की कला सिखाई : शक्ति ¨सह

जागरण संवाददाता, करनाल : जगतगुरु स्वामी ब्रहानन्द सरस्वती महाराज के 110वें जन्मोत्सव को जिलेभर में करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंडा, नि¨सग, असंध, इंद्री के गांवों में स्थापित उनके आश्रमों में पूरी श्रद्धा से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके जन्मोत्सव पर पिछले कई दिनों से लगातार हवन-यज्ञ के माध्यम से सन्त महात्माओं के प्रवचन, महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन, भंडारे व सत्संग का आयोजन किया गया। जिन्हें भव्य झांकियों व विशाल शोभायात्रा के रूप में गांव-गांव से निकाल कर आज गुरूजी के 110वें जन्मदिवस पर उनके जन्मस्थान गांव चूहड़ माजरा में देवी मां मैत्री आनंद व मां दर्शना देवी के सानिध्य में अखिल विश्व कल्याणकारी महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाजसेवी चौधरी शक्ति ¨सह एडवोकेट ने कहा कि गुरूजी ने जीवनपर्यत नित्य हवन-यज्ञ कर आत्मा व वातावरण के शुद्धिकरण करने, भूखों को खाना खिलाने, किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने व दहेज प्रथा पर रोक लगाने, कन्याओं की शिक्षा और दीन-दुखियों की सेवा करने पर जोर दिया। स्वामी जी का पचासा एक अनमोल अध्यात्मिक ग्रंथ है जो हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।

chat bot
आपका साथी