ब्राह्मण समाज का अपमान किए जाने की ¨नदा

जागरण संवाददाता, करनाल : समस्त ब्राह्मण सभाओं की बैठक रविवार को सेक्टर आठ स्थित सारस्वत ब्राह्मण भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 May 2018 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 13 May 2018 05:52 PM (IST)
ब्राह्मण समाज का अपमान किए जाने की ¨नदा
ब्राह्मण समाज का अपमान किए जाने की ¨नदा

जागरण संवाददाता, करनाल : समस्त ब्राह्मण सभाओं की बैठक रविवार को सेक्टर आठ स्थित सारस्वत ब्राह्मण भवन में हुई। अध्यक्षता जिले ¨सह पिचौलिया ने की। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में ब्राह्मण समाज व ब्राह्मण कन्याओं का अपमान किए जाने की कड़े शब्दों में ¨नदा की गई। विरोध जताने के लिए आगामी रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि 15 मई को सोनीपत में

होने वाले धरना प्रदर्शन में करनाल से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में एक समन्वय समिति बनाने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। रिटायर पुलिस अधीक्षक सुभाष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज विद्वान लोगों का समाज है। समाज और देश की भलाई के लिए ब्राह्मण समाज ने अनेकों कार्य किए है। ब्राह्मणों का अपमान पूरे देश का अपमान है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सुभाष शर्मा, केंद्रीय महासचिव ऋषि शर्मा, शुभकरण शर्मा, महासचिव व गौ सेवा सुरक्षा संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष जो¨गद्र शर्मा, हुक्म ¨सह कौशिक, आत्माराम कौशिक, नरेश शर्मा बस्सी, मुनीराज शर्मा, ऋषिपाल आनंद, रामकुमार शर्मा, केसी शर्मा, प्रमोद शर्मा व कस्तूरी लाल शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी