कन्याओं की स्कूली शिक्षा रामभरोसे : सहोता

संवाद सहयोगी, घरौंडा : पंजाबी भवन में रविवार को महिला नवचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 12:25 AM (IST)
कन्याओं की स्कूली शिक्षा रामभरोसे : सहोता
कन्याओं की स्कूली शिक्षा रामभरोसे : सहोता

संवाद सहयोगी, घरौंडा : पंजाबी भवन में रविवार को महिला नवचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। बलराम शर्मा संधीर और राजकुमार कश्यप पधाना के प्रयासों से आयोजित इस हलका स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा व उत्थान के लिए कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंच संचालन देवभूषण शर्मा ने किया।

ज्ञान सहोता ने कहा कि आधुनिक दौर में एक ओर जहां महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करवा रहीं हैं और रसोई से लेकर हवाई जहाज तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। दूसरी ओर आज भी ग्रामीण परिवेश में लड़कियों की सामाजिक सुरक्षा और स्कूली शिक्षा सब कुछ राम भरोसे ही चल रहा है। जिसके चलते महिलाओं के समग्र विकास और शैक्षणिक विकास की बात आधारहीन लगती है।

सहोता ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं की सम्मानपूर्वक जीवन शैली के लिए दर्जनों एतिहासिक कदम उठाए थे। ताकि महिलाओं को शैक्षणिक तथा समाज में सक्षम बनाया जा सके। सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री जैसे अति महत्वपूर्ण पद का त्याग करते हुए महिलाओं के लिए काम करने का निर्णय लिया। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। इस मौके पर नरेश शर्मा बड़थल, सुखविन्द्र डाबरथला व बिल्लू शर्मा, सहित कामना, मानसी, संतोष गिल व ईशु शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी