हरीश बागी ने छात्र जीवन से अधिकारों के लिए किया संघर्ष : जगमाल सिंह

केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के आह्वान पर कर्ण पार्क में सीट नेता कामरेड हरीश बागी की स्मृति में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 07:55 AM (IST)
हरीश बागी ने छात्र जीवन से अधिकारों के लिए किया संघर्ष : जगमाल सिंह
हरीश बागी ने छात्र जीवन से अधिकारों के लिए किया संघर्ष : जगमाल सिंह

जागरण संवाददाता, करनाल :

केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के आह्वान पर कर्ण पार्क में सीट नेता कामरेड हरीश बागी की स्मृति में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह ने की। उन्होंने हुए कहा कि हरीश बागी ने छात्र जीवन से ही मेहनतकशों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वे सीटू के पूर्व राज्य महासचिव रहे। लिबर्टी मजदूरों के संघर्ष में भी उन्होंने साथ दिया। जयप्रकाश गुप्ता, वाइपी यादव, उधम सिंह राठी ने स्मृति सभा में हरीश बागी के संघर्षों की यादें ताजा की। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की पूर्व जिला प्रधान पार्वती तनेजा, भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार, सियानंद परोचा, विजय कांबोज, शीशपाल सिंह, रूपा राणा, सुदेश, सतबीर सिधड़, देसराज, सुमन, अमन, जोगा सिंह, बाबू खान, सतविद्र, राजबीर, चुड़िया राम, कलीराम, पाल सिंह व कमलेश ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी