ग्रीन डे मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बसंत विहार स्थित नवज्योति विद्या मंदिर में ग्रीन डे मनाया गया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग के परिधान डालकर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 08:10 AM (IST)
ग्रीन डे मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्रीन डे मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, करनाल : बसंत विहार स्थित नवज्योति विद्या मंदिर में ग्रीन डे मनाया गया। बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग के परिधान डालकर पहुंचे। स्कूली बच्चों ने भाषण, गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। तानिया, दिव्या, अभिराज, सोनिया, राधिका, तनिषा, अंकुश व गौरव ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी।

प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड़ पौधों से लगाव रखना अनिवार्य है। पेड़ पौधे हैं तो जीवन है। यदि पर्यावरण ही संतुलित नहीं रहा तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। हम सबका कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनको संरक्षित भी करें।

स्कूल निदेशक मदन मोहन शर्मा ने हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए पौधागीरी अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी बच्चे पौधागीरी अभियान के तहत पौधे लगाएंगे उनका विवरण शिक्षा विभाग के पोर्टल पर डाला जाएगा और ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा इनाम राशि भी दी जाएगी। ग्रीन डे कार्यक्रम की संयोजिका पूनम नरवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एवं निदेशक द्वारा बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को पौधे

बांटे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता शर्मा, दीपा, पूजा शर्मा, गौरव, राजीव शर्मा, पूनम, बिमला व मनिद्र का योगदान रहा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी