किसानों के विरोध में काम कर रहे सरकारी विभाग : सेवा ¨सह

संवाद सहयोगी, इंद्री : भारतीय किसान यूनियन की बैठक अनाजमंडी इंद्री में राजपाल की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 09:17 PM (IST)
किसानों के विरोध में काम कर रहे सरकारी विभाग : सेवा ¨सह
किसानों के विरोध में काम कर रहे सरकारी विभाग : सेवा ¨सह

संवाद सहयोगी, इंद्री : भारतीय किसान यूनियन की बैठक अनाजमंडी इंद्री में राजपाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाकियू प्रदेश अध्यक्ष सेवा ¨सह आर्य ने शिरकत की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के कई विभाग किसान विरोधी काम कर रहे हैं। बिजली निगम की किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। अध्यक्ष सेवा ¨सह आर्य व ईश्वर ¨सह चहल ने कहा कि शुगर मिलों द्वारा किसानों का करोड़ों रुपये रोक रखा है। केंद्र सरकार ने यूपी में साढ़े पांच प्रतिशत बोनस दिया है, हरियाणा में भी किसानों को गन्ने पर बोनस दिया जाए। किसान ने एक से 10 जून तक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं दिए जा रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की मांग है कि लागत आधार पर फसल के लाभकारी दाम दिए जाएं। शुगर मिलों से किसानों के गन्ने का बकाया पैसा जल्द दिलवाया जाए। साढ़े पांच प्रतिशत गन्ने पर बोनस दिया जाए। किसानों के कर्ज खत्म किए जाएं। 60 साल की उम्र के बाद कर्मचारियों की तर्ज पर किसानों को पेंशन दी जाए। किसानों की आय सुनिश्चित की जाए। बढ़ाई गई ट्यूबवेल सिक्योरिटी पर ट्रांसफार्मर बड़े किए जाएं। जले व चोरी हुए ट्रांसफार्मर बगैर पैसे रखे जाएं। इस मौके पर अमर ¨सह, पृथ्वी, अमर ¨सह, राजपाल, लाल ¨सह, जयकुमार, सतीश कुमार व रामनाथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी