गोल्डन हेयर से मिलता है चेहरे को नया लुक

एक समय था जब ब्लैक हेयर के लिए ही लड़कियां क्रेजी रहती थीं। आधुनिक युग में लड़कियां गोल्डन कलर को ज्यादा महत्व देने लगी हैं। इस कलर से चेहरे को नया लुक मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 09:55 AM (IST)
गोल्डन हेयर से मिलता है चेहरे को नया लुक
गोल्डन हेयर से मिलता है चेहरे को नया लुक

जागरण संवाददाता, करनाल : एक समय था जब ब्लैक हेयर के लिए ही लड़कियां क्रेजी रहती थीं। आधुनिक युग में लड़कियां गोल्डन कलर को ज्यादा महत्व देने लगी हैं। इस कलर से चेहरे को नया लुक मिलता है। कलर 700 से पांच हजार रुपये में होता है। केवल गोल्डन ही नहीं ब्लू कलर की भी अच्छी खासी मांग है। ब्यूटीशियन ¨बदिया ने बताया कि अब नए जमाने में पुरानी बात नहीं होती। लड़कियां चेहरे को नया लुक देने में यकीन रखती हैं। इसके लिए भले ही मोटी फीस चुकानी पड़ जाए। सजने संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

ब्यूटीशियन में आई सोनम ने बताया कि मार्डन जमाना है। जमाने के साथ चलना समय की मांग है। इसलिए वे नई खुद को नया लुक देने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। हर दो माह बाद वे हेयर कलर कराती हैं। घर पर तो बलों को बिल्कुल भी नहीं धोती हैं। ब्यूटीशियन ही उनके बालों को धोती है। उसके बाद उनकी मांग अनुसार कलर करती है। गोल्डन के साथ ब्लू कलर की अच्छी मांग है। इसको कराने के लिए भी 500 से 700 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। उनके पास आए दिन 20 से 35 लड़कियां हेयर कलर कराने आती हैं। इसके साथ ही बालों का नियमित तौर पर ध्यान रखना भी जरूरी है। यदि बालों की देखभाल नहीं की जाए तो उनकी चमक पर असर पड़ता है। बालों की चमक बनाए रखने के लिए भी बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आते हैं।

रिमो¨डग नहीं सिल्क थैरपी

अब तक लड़कियां और महिलाएं बालों की रिमो¨डग कराती थीं। अब फैशन बदल रहा है। इसका स्थान सिल्क थैरपी ने ले लिया है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के प्रोडेक्ट मार्केट में हैं। इस थैरपी को कराने को 700 से लेकर 6 हजार रुपये तक खर्च होते हैं। इससे डेमेज बाल ठीक होते हैं।

chat bot
आपका साथी