जाहर वीर गोगा की निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, घरौंडा कस्बे में जाहर वीर गोगा बसेरा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 06:58 PM (IST)
जाहर वीर गोगा की निकाली शोभायात्रा
जाहर वीर गोगा की निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, घरौंडा

कस्बे में जाहर वीर गोगा बसेरा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा और पूर्व विधायिका रेखा राणा ने मुख्य रूप से शिरकत की और गोगा जाहर वीर का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा व पूर्व विधायक रेखा राणा ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में शिरकत की। शोभायात्रा रेलवे रोड, मंडी मनीराम, तकिया मार्केट, एसडी मंदिर चौक, मेन बाजार, मंडी दीपचंद से होती हुई वापस गोगामाड़ी पहुंची। सतीश राणा व रेखा ने कहा कि जाहर वीर गोगा की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई है। मंगलवार को गोगा नवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर अतुल राणा, अमरदीप राणा, जतिन राणा, हिमांशु राणा, साहिल पाल व वरुण राणा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी