युवक की हत्या में पांच ससुरालियों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा डेरा सदरपुर में रविवार की रात 35 वर्षीय संदीप मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 02:29 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 02:29 AM (IST)
युवक की हत्या में पांच ससुरालियों पर केस दर्ज
युवक की हत्या में पांच ससुरालियों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा

डेरा सदरपुर में रविवार की रात 35 वर्षीय संदीप मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों में दो पुरुष व तीन महिलाएं शामिल है। इस मामले को लेकर मृतक के भतीजे शैंकी के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

मृतक के भतीजे शैंकी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत के मुताबिक उसके चाचा संदीप की उसकी पत्नी रजनी के साथ एक सप्ताह पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बारे में उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। बीते शुक्रवार को संदीप के ससुराल पक्ष के तीन महिलाओं सहित पांच लोगों ने गांव के अड्डे पर संदीप के साथ मारपीट की। मारपीट के कारण संदीप के पेट काफी चोट लगी। इस वजह से वह पिछले दो दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार सुबह अचानक ही संदीप की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इलाज के लिए उसे करनाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से वह दवाई लेकर गांव लौट आया। दोबारा अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे शैंकी की शिकायत पर मृतक के साले रमेश, सतीश, महिला बाला व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।

chat bot
आपका साथी