पराली जलाने पर सात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कृषि विभाग सख्त हो गया है। सात किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 06:33 AM (IST)
पराली जलाने पर सात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
पराली जलाने पर सात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन अब और गंभीर हो गया है। इसके चलते असंध क्षेत्र के सात किसानों पर एक ही दिन में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए है और पराली जलाने की सूचना तत्काल ही उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जा रही है।

पुलिस ने कृषि विभाग की ओर से दी गई अलग-अलग शिकायतों के आधार पर गांव ललैन वासी सुमेर सिंह, खिजराबाद वासी जसविद्र सिंह, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, गुरमुख, बलकार सिंह व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक आदित्य प्रताप डबास का कहना है कि किसानों को पराली नहीं जलानी चाहिए। दो माह तक पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में जो भी किसान पराली जलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डबास ने कहा कि पराली न जलाने का निर्णय जनहित में ही प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए लिया गया है, जिसमें किसानों को भी सहयोग करना चाहिए। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जहां टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी कर रही है वहीं सेटेलाइट से भी ऐसी घटनाओं का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी