आढ़तियों के माध्यम से बेचेंगे फसल : किसान

आढ़तियों की हड़ताल के चलते गेहूं खरीद को लेकर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। हड़ताल के दूसरे दिन खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने किसानों की गेहूं खरीदने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने अपनी गेहूं बेचने से साफ मना कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:05 AM (IST)
आढ़तियों के माध्यम से बेचेंगे फसल : किसान
आढ़तियों के माध्यम से बेचेंगे फसल : किसान

संवाद सहयोगी, घरौंडा: आढ़तियों की हड़ताल के चलते गेहूं खरीद को लेकर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। हड़ताल के दूसरे दिन खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने किसानों की गेहूं खरीदने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने अपनी गेहूं बेचने से साफ मना कर दिया। किसानों ने अपनी फसल बेचने की हामी भर दी थी, बाद में वे भी मुकर गए। किसानों का कहना है कि वे आढ़तियों के माध्यम से ही अपनी फसल बेचेंगे। मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामलाल गोयल ने कहा कि किसान की मर्जी से पेमेंट की जाए, लेकिन पोर्टल पर ऑप्शन होने के बावजूद सरकार उस पर कायम नहीं है। लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे आढ़ती

संवाद सहयोगी, इंद्री: अनाजमंडी इंद्री में गेहूं की खरीद हुई लेकिन आढती लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे और गेहू के तोल का काम बंद रखा। अनाजमंडी के प्रधान व पूर्व प्रधान का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, हड़ताल जारी रहेगी। मंडी के प्रधान सतपाल बैरागी ने कहा कि आढ़ती हड़ताल पर हैं क्योंकि उनकी मांगे पेंडिग हैं। डिपो होल्डर और आढ़ती एसोसिएशन में टकराव की स्थिति : शीशपाल गोदारा

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी: आल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडेरेशन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरियाणा के डिपो होल्डरों का अस्थाई आढ़ती लाइसेंस देने पर पुनर्विचार करने के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि हरियाणा के डिपो होल्डर के पास न ही पर्याप्त संसाधन है और न ही इस कार्य का अनुभव है। आने वाले समय में हरियाणा के डिपो होल्डर और आढ़ती एसोसिएशन मे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सरकार व आढ़तियों की लड़ाई में हड़ताल में पिस रहे किसान: गुलजार सिंह

संवाद सूत्र, निसिग: युवा किसान नेता गुलजार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा फसल खरीद को लेकर बनाई गई नई नीतियों से नाखुश आढ़ती वर्ग बीते दो दिन से हड़ताल पर है। दूसरे दिन भी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई। करीब तीन लाख क्विटल गेहूं से मंडी अटी पड़ी है। भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के मीडिया प्रभारी, अमृतपाल सिंह बुग्गा, हरभजन सिंह डाचर, बलजीत सिंह व विरेंद्र डाचर ने मंडी प्रधान सतनारायण स. गेहूं की खरीद पर बातचीत की। वहीं, राजकुमार भार्गव ने बताया कि इस माह की मीटिग को स्थगित कर दिया गया है।

खाद के रेट बढ़ने से किसानों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ : गोगी

संवाद सहयोगी, असंध: कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खाद के दामों मे जो वृद्धि की है उस से किसानों की कमर टूट जाएगी। गेहूं की फसल की बिक्री सरकार करवाने में विफल रही है वही सरकार के पास आढ़तियों के लिए कोई बारदाना तक नहीं, आढ़तीयों को विभिन्न तरह की दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने मंडी में आढ़तियों से बातचीत की और मांगों को जायज बताया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह, रुपिदर नरुला, पदम गुप्ता, मंगली राम, अनिल शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी