मांगों के लिए जमकर गरजे किसान

भारतीय किसान यूनियन की वीरवार को किसान भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जय कुवार ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा ¨सह आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को खुशी थी कि छोटा प्रांत होने के एवज में उनकी फसलों के दाम अच्छे मिलेंगे और समस्याओं का समाधान जल्दी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 09:42 PM (IST)
मांगों के लिए जमकर गरजे किसान
मांगों के लिए जमकर गरजे किसान

जागरण संवाददाता, करनाल

भारतीय किसान यूनियन की वीरवार को किसान भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जय कुवार ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा ¨सह आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को खुशी थी कि छोटा प्रांत होने के एवज में उनकी फसलों के दाम अच्छे मिलेंगे और समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। लेकिन 52 साल में हरियाणा में जितनी भी सरकारें आई हैं सभी ने किसानों को नए-नए तरीके अपनाकर लूटने का काम किया है। और किसान कर्ज के बोझ के तले दबता गया। बैठक में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेशाध्यक्ष जय कुवार ने बताया कि किसानों की समस्याएं सुलझाने के बजाय उन पर प्रेशर बनाकर तंग किया जा रहा है। अभी धान की फसल कटी है मंडियों में उनकी फसलों को कम दाम देकर लूट लिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना, फल और सब्जी को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाना, कर्ज मुक्त करना, किसानों की 60 साल आयु के बाद कर्मचारी की तरह 18000 रुपये प्रतिमाह पेंशन, किसानों को आयुष्मान बीमा योजना में शामिल करना व फसल बीमा योजना मौसम के हिसाब से किसानों को मुआवजा देना उनकी मुख्य मांगे हैं। इस अवसर पर महीपाल ¨सह राणा, बाबूराम, धर्मपाल, मलखान ¨सह, भीम ¨सह, बलबीर ¨सह, राजेंद्र, जीवन ¨सह, नर ¨सह, नेकी राम व टेकचंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी