हुनर दिखाने का मंच सोशल मीडिया : जिशांत

जेसीआइ करनाल गोल्ड की ओर से गुरुनानक खालसा कॉलेज में हुआ ट्रे¨नग कार्यक्रम का आयोजन जा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 06:33 PM (IST)
हुनर दिखाने का मंच सोशल मीडिया : जिशांत
हुनर दिखाने का मंच सोशल मीडिया : जिशांत

जेसीआइ करनाल गोल्ड की ओर से गुरुनानक खालसा कॉलेज में हुआ ट्रे¨नग कार्यक्रम का आयोजन जागरण संवाददाता, करनाल

जेसीआइ करनाल गोल्ड की ओर से गुरु नानक खालसा कालेज के विद्यार्थियों के लिए ट्रे¨नग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या सीमा शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में दिल्ली से आए जिशांत मलिक ने युवाओं को यू-ट्यूब व फेसबुक के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि किस तरह आज का युवा वर्ग अपने अंदर छिपी प्रतिभा एवं हुनर को इनके माध्यम से सारी दुनिया को दिखा सकता है। उन्होंने बताया कि आप इंटरनेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आमदनी का जरिया बना सकते हैं। इसमें जेसीआइ के जोन ट्रेनर साहिल बलूजा ने भी युवाओं को इंटरनेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि आज का युवा देश के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। मंच का संचालन चारू जोशी ने किया। इस अवसर पर आदित्य बंसल, अनूप जोशी, दिनेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, आनंद शर्मा, अश्विनी जोशी, नीरज अग्रवाल, संदीप अरोड़ा, सुनील मलिक, सुधीर चावला, विकास गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मुनीश गांधी, मो¨हद्र गर्ग, विकास गर्ग, सु¨रद्र गर्ग, जीत अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, ममता अरोड़ा व विम्मी मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी