सदस्य ने लगाई चिकित्सकों को फटकार

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ बुधवार को नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 08:06 AM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 08:06 AM (IST)
सदस्य ने लगाई चिकित्सकों को फटकार
सदस्य ने लगाई चिकित्सकों को फटकार

जागरण संवाददाता, करनाल

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ बुधवार को नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। अस्पताल में एंट्री करते ही सबसे पहले उन्होंने आरके पुरम निवासी मरीज रोहताश से बातचीत की। अस्थमा रोगी से उन्होंने विस्तार से पूछताछ की तो उसने स्वास्थ्य विभाग की कलई खुल गई। रोहताश ने कहा कि ओपीडी की स्लिप तक नहीं बना रहे हैं। इसके लिए साफ मना कर दिया गया। कर्मचारियों के इस रवैये को लेकर नम्रता गौड़ ने चिकित्सकों को स्पष्ट शब्दों में फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह के मामले सामने नहीं आने की ताकीद की।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मौजूद एम्बुलेंस, कोरोना वायरस से संबंधित आइसोलेटिड वार्ड के साथ-साथ हाजिरी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। सिविल सर्जन को अस्पताल में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत सदस्य ने महिला आश्रम व नारी निकेतन में महिलाओं से बातचीत की तथा जिला कारागार में बंदियों और कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीपीओ राजबाला, पुष्पा गुप्ता और किरण उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी