मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

इंद्री में बिजली घर में हरियाणा पावर कारपोरेशन कर्मचारी यूनियन ने मांगों के लिए प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 06:37 AM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी, इंद्री : बिजली घर प्रांगण में अध्यक्ष नरेश मैहला की अध्यक्षता में हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट इंद्री की बैठक हुई। संचालन सचिव शंटी कांबोज ने किया। बैठक को मुख्य रूप से यूनिट नंबर-1 करनाल के प्रधान मलकीत सिंह ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक में नारेबाजी की। कर्मचारियों नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं किए। इससे कर्मचारियों में रोष है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, निजीकरण पर रोक लगाने, पंजाब के समान वेतन देने और विभागों में खाली पड़े पदों को भरना आदि मांगे हैं। नरेश व मलकीत ने कहा कि हरियाणा के अंदर अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस कर्मचारी तक सुरक्षित नहीं हैं, उन पर गोलियां दागी जा रही हैं। इस मौके पर शेर सिंह, महासिंह, रिषीपाल, सुरेंद्र, नरेश, शिवकुमार, अरुण व रणसिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी