डीपीई संगीता ने कबड्डी में कांस्य जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन

डीपीई संगीता ने कबड्डी में कांस्य जीत कर जिला ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। संगीता ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तहत ऑल इंडिया स्तर के मुकाबले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में कराए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:20 AM (IST)
डीपीई संगीता ने कबड्डी में कांस्य जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन
डीपीई संगीता ने कबड्डी में कांस्य जीतकर किया प्रदेश का नाम रोशन

जागरण संवाददाता, करनाल : डीपीई संगीता ने कबड्डी में कांस्य जीत कर जिला ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। संगीता ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तहत ऑल इंडिया स्तर के मुकाबले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में कराए गए थे। इस दौरान सभी प्रदेशों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कबड्डी टीम के लिए जिले से उनका भी चयन किया गया था। उनकी टीम ने 1 से 5 फरवरी तक हुए मुकाबलों में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीत कर लौटने पर संगीता को क्षेत्र के सदस्यों ने इस जीत के लिए बधाई और सम्मानित किया।

बता दें कि डीपीई संगीता शामगढ़ स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात है और खिलाड़ियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों व स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।

chat bot
आपका साथी