स्कूल जाने के लिए पांच बेटियों को दीं साइकिलें

जागरण संवाददाता करनाल भारत विकास परिषद की माधव शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह प्रेम प्लाजा में आयोजित किया गया। नए प्रधान सीए संदीप अरोड़ा सचिव पायल चौधरी कोषाध्यक्ष एसएम सिघल महिला प्रमुख अनीता राजपाल व उपाध्यक्ष अरूण दत्ता ने दायित्व संभाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 09:07 AM (IST)
स्कूल जाने के लिए पांच बेटियों को दीं साइकिलें
स्कूल जाने के लिए पांच बेटियों को दीं साइकिलें

जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की माधव शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह प्रेम प्लाजा में आयोजित किया गया। नए प्रधान सीए संदीप अरोड़ा, सचिव पायल चौधरी, कोषाध्यक्ष एसएम सिघल, महिला प्रमुख अनीता राजपाल व उपाध्यक्ष अरूण दत्ता ने दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर वर्मा और परमजीत पाहवा पहुंचे। पूर्व प्रधान पूनम शर्मा ने प्रोजेक्ट डायरेक्टरों को सम्मानित किया। पूर्व सचिव मंजू शर्मा ने दो साल में किए गए लगभग 185 प्रोजेक्टस की रिपोर्ट प्रस्तुत की। माधव शाखा की ओर से पांच जरूरतमंद बेटियों को स्कूल जाने के लिए साइकिलें प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोहित सरदाना रहे जबकि प्रकल्प प्रमुख अशोक महेंद्रू रहे। नए सदस्यों के रूप में एसपी चौहान, प्रो. आरके गौड़, विनय कोहली, अनिल मल्होत्रा, अनिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, सुनील मलिक, राजीव मल्होत्रा, अश्वनी जोशी, सुशील भारती व मुकेश गुप्ता शामिल हुए। सुधीर वर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद के लिए करनाल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां सभी छह शाखाएं निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रेस सचिव प्रो. संजय अरोड़ा ने बताया कि भारत विकास परिषद माधव शाखा की नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्ष के लिए बनाई गई है। आदित्य बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी