आंधी ने बुझा दिया घर का दीपक

जलमाना में गुरुवार शाम 4 बजे आंधी में फ्लेक्स बोर्ड गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस चौकी शिकायत दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 08:13 AM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 08:13 AM (IST)
आंधी ने बुझा दिया घर का दीपक
आंधी ने बुझा दिया घर का दीपक

संवाद सूत्र, जलमाना : गांव जलमाना में गुरुवार शाम 4 बजे आंधी में फ्लेक्स बोर्ड गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस चौकी शिकायत दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया गया।

असंध के गांव जलमाना निवासी मृतक दीपक (14) पुत्र सतपाल नौवीं कक्षा का छात्र था। वीरवार शाम 4 बजे घर यह कह कर गया था कि अपने दोस्त से नोट बुक लेने जा रहा है। आंधी से बचने के लिए दीपक दीवार से सटकर खड़ा हो गया। तभी उस पर फ्लेक्स बोर्ड गिर गया। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में दीपक की मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दुकान मालिक ठरवामाजरा निवासी पवन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी