विकास कार्यों को गति देने की मांग, विधायक से मिले पार्षद

संवाद सहयोगी घरौंडा शहर के विकास कार्यो की रफ्तार में आई कमी के चलते वार्ड पार्षदों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:08 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:08 AM (IST)
विकास कार्यों को गति देने की मांग, विधायक से मिले पार्षद
विकास कार्यों को गति देने की मांग, विधायक से मिले पार्षद

संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहर के विकास कार्यो की रफ्तार में आई कमी के चलते वार्ड पार्षदों का एक दल विधायक हरविद्र कल्याण से मिला। पार्षदों ने विकास कार्यो की गति बढ़वाने व कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने पार्षदों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। नगरपालिका के पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, पूर्व उपप्रधान कंवलजीत प्रिस, पार्षद ओंकार शर्मा, राम सिंह, अनिल कुमार, कुलदीप राणा, विक्रमजीत सिंह आदि कुटेल कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचें। पार्षदों ने वार्डो में चल रहे विकास कार्यो को लेकर अपनी समस्याएं रखी। पार्षदों ने बताया कि शहर के किसी न किसी वार्ड में विकास कार्य हो तो रहे हैं लेकिन इन विकास कार्यो की रफ्तार पर ग्रहण सा लगा हुआ है। कार्य बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पार्षदों ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत बजट नहीं है, जिससे पात्र परिवारों को मकान बनवाने में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही अराईपुरा रोड पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए स्थाई व्यवस्था करने, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवाने, नसीब बिहार कालोनी से रेलवे रोड तक बनने वाले रास्ते को जल्द से जल्द बनवाए जाने की भी मांग रखी।

chat bot
आपका साथी