सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एसपी को दी शिकायत

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नशेड़ी कहे जाने का कांग्रेसियों ने विरोध जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 07:12 AM (IST)
सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एसपी को दी शिकायत
सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एसपी को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नशेड़ी कहे जाने का कांग्रेसियों ने विरोध जताया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जिला सचिवालय पहुंचकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एसपी को लिखित शिकायत दी। स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुनील पंवार, मेहर सिंह, सुनील कौशिक, चांदराम एडवोकेट, अनिल मलिक, लोकेश, सोनिया तंवर एडवोकेट, संतोष तेजान, कृष्ण शर्मा, कुलवंत कलेर, सुषमा नागपाल, शमशिदा, रामपाल बलड़ी, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, प्रशांत एडवोकेट प्रदीप शर्मा, राजकिरण सहगल, अरूण शर्मा, सुखविद्र उड़ाना, बंसी राणा, राजिद्र कुमार, दीपक गंजोगढ़ी व सुशील मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी