बादल छाये, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए

जागरण संवाददाता करनाल मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार क्षेत्र में बरसात का माहौल बना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 07:29 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 07:29 AM (IST)
बादल छाये, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए
बादल छाये, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए

जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार क्षेत्र में बरसात का माहौल बना। लेकिन दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया। बादल आए तो लेकिन बिना बरसात ही वापस लौट गए। लोग बरसात के इंतजार में बैठे रहे। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 92 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 72 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम बूंदाबांदी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी