कोलॉज बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

एसडी मॉडल सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में कोलाज मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कोलाज बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 07:52 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 07:52 AM (IST)
कोलॉज बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कोलॉज बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, करनाल: एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोलॉज मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने दीपावली, क्रिकेट तथा महात्मा गांधी विषय पर सुंदर कोलॉज बनाया। प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहला ग्रुप छठी से आठवीं तक था। जिसमें कक्षा सातवीं सी की मन्नत प्रथम, कक्षा सातवीं-ई की श्रुति द्वितीय तथा सातवीं ए की वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि छठी-ई की गौरी तथा छठी-ए की दीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। दूसरा ग्रुप नौंवी से 12वीं तक रहा। जिसमें 12वीं ए की राशि ने प्रथम स्थान, 12वीं सी की दीक्षा ने द्वितीय स्थान तथा ग्यारहवीं ए की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11वीं ई की पलक ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान एमएल अनेजा और अन्य सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी