कानून और ट्रैफिक व्यवस्था का किया मंथन, बोले : शहर में रहता है जाम

सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की लॉ एंड आर्डर उप समिति की बैठक मानव सेवा संघ में हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने की। मीटिग में शहर की कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 09:42 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 09:42 AM (IST)
कानून और ट्रैफिक व्यवस्था का किया मंथन, बोले : शहर में रहता है जाम
कानून और ट्रैफिक व्यवस्था का किया मंथन, बोले : शहर में रहता है जाम

जागरण संवाददाता, करनाल : सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की लॉ एंड आर्डर उप समिति की बैठक मानव सेवा संघ में हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने की। मीटिग में शहर की कानून व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।

उपसमिति प्रधान निरूपमा ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आयुष्मान योजना का सर्वे किया गया था। अभी तक पात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रीन बैल्ट रावर रोड पर हेरीटेज लॉन व एसएस फार्म के पास सिग्नल लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन से कई बार यहां लाइटें लगवाने की मांग की जा चुकी है।

थ्री-व्हीलर और ई-रिक्शा से लगता जाम

बैठक में सचिव विपिन शर्मा ने कहा कि यातयात पुलिस की ओर से थ्री-व्हीलरों और ई-रिक्शा के 36 चालान किए गए, जबकि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को 3673 चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि थ्री-व्हीलर और ई-रिक्शा की वजह से शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाने चाहिए।

टोल टैक्स छूट नहीं

मीटिग में कहा गया कि टोल बैरियर पर नियमों के मुताबिक टोल टैक्स में छूट नहीं दी जा रही। अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।

इस अवसर पर सलाहकार एलआर चुचरा, जेआर कालड़ा, एसडी अरोड़ा, रामलाल अग्रवाल, रामरतन अत्री, संजय सैनी, कीर्ति शर्मा, संतोष अत्रेजा, संजय बतरा, नरेंद्र सुखन, सुभाष नारंग व कोर्डिनेटर रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी