भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शक्ति दिवस

संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल क्षेत्र के संगोही गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को भारत नवि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:07 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शक्ति दिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शक्ति दिवस

संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल

क्षेत्र के संगोही गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को भारत नवनिर्माण सेना व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति दिवस के रूप में मनाया। मुख्य वक्ता धर्मपाल शांडिल्य ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने 1952 मे भारतमाता को विश्व गुरु बनाने की नींव रखी थी। इसे साकार रूप देने की जिम्मेदारी हमारी है। इससे हमें प्रेरणा लेकर देशहित मे जुट जाना चाहिए। यही आज उपाध्याय को सच्ची पुष्पांजलि होगी। इस मौके पर ब्राह्माण सभा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम जो सुख की सांस ले रहे हैं यह हमारे ऊपर शहीदों का कर्ज है। इसको हमें देशहित में काम करके उतारना है। सभा के अंदर राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीयगान के साथ भारी जोश उत्साह के साथ देखने को मिला। इस मौके पर महंत रत्नगिरि, बृजभूषण अत्री, विजेंद्र राहड़ा, र¨वद्र सैनी, सजंय राठौर, जसबीर कुमार, लख¨वद्र शर्मा, डॉ. रामचरण, ताराचंद सैनी, बबली सैनी, रघबीर सैनी, रमेश सैनी, डॉ. रामस्वरूप, साहब ¨सह, मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी