परीक्षा परिणाम में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी इंद्री चौ. संतराम सीनियर सैकेंडरी स्कूल जैनपुर साधान का परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में आयोजित समारोह में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को स्कूल संचालक सुरेंद्र सैनी ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 01:48 AM (IST)
परीक्षा परिणाम में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन
परीक्षा परिणाम में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, इंद्री : चौ. संतराम सीनियर सैकेंडरी स्कूल जैनपुर साधान का परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में आयोजित समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को स्कूल संचालक सुरेंद्र सैनी ने सम्मानित किया। प्रिसिपल एनएल पुंडरीक ने समारोह का संचालन किया। सोमवार की सुबह स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से सरपंच सुदेश सैनी ने शिरकत की। टॉपर स्मृति धूमसी इस बार भी चौथी कक्षा में प्रथम रही। इसके अलावा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नन्हेड़ा में प्रवेश उत्सव मनाया, जिसमें मुख्य रूप से सरपंच ममता रानी, ग्राम सचिव नरेंद्र वर्मा और बलिद्र कांबोज ने शिरकत की, जिसमें संचालन सुनील सिवाच ने किया। ऊधम सिंह कांबोज ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक भ्रमणों और गतिविधियों के माध्यम से व्यवहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र गांधी, अभिषेक गिल, रितु, चंद्रपाल, रविद्र कश्यप, शेर सिंह, राजकुमारी, ममता रानी, मुकेश रानी, पिकी देवी, कुलविद्र और राखी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी