नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता यात्रा

जागरण संवाददाता करनाल प्रयास संस्था के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 06:46 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 06:46 AM (IST)
नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता यात्रा
नशे के विरुद्ध निकाली जागरूकता यात्रा

जागरण संवाददाता, करनाल: प्रयास संस्था के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध दूसरी पैदल जागरूकता यात्रा निकाली। विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल की अध्यक्षता में यात्रा संपन्न हुई।

प्रयास संस्था के संयोजक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने इस जागरूकता यात्रा का नेतृत्व कर किया। सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक कर्मचंद उनका सहयोग कर रहे थे। डा. अशोक कुमार वर्मा ने सबसे पहले विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों से हरियाणा प्रांत को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया कया है। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर जागरूक किया जा रहा है। नशे के शिकार हो चुके लोगों का उपचार कराया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल ने जन जागृति अभियान में तन मन से सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस कार्य में राज्य सरकार की सहायता करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल, प्रवक्ता मिनाक्षी चौधरी, राजेश कुमार, सुमन देवी, सीमा गौतम, सीमा गाबा, जयभगवान, स्वाति चौधरी, अजय कुमार, अशोक कुमार, पूजा, प्रवीण चौधरी, सुमिता राणा, सुमन सुलेख आदि ने जागरुकता की अलख जगाई। अनीता गुप्ता, पूजा कत्याल, निर्मला देवी, अंजू मान, पूनम सिंह, मधु शर्मा, सुमन कुमारी, सुमन, दीपक नरूला, देव कुमार, अरुण शर्मा, महेंद्र सिंह, रामपाल, संगीता वालिया, सुशिल गौतम, शशि किरण, संतोष रानी, कविता संधू, सुशीला दहिया, मीणा कुमारी, सतीश कुमार, मीणा रानी, रश्मि रानी और डा. ईश्वर सिंह आदि सहभागी रहे।

chat bot
आपका साथी