रेडियो सिटी के वोटोत्सव में श्रोताओं ने दिखाया उत्साह

रेडियो सिटी 91.9 एफएम का वोटोत्सव अभियान चरम पर है। श्रोता संकल्प ले रहे हैं कि वह खुद वोट करने के साथ ही दूसरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। सोमवार को अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेडियो सिटी के स्टूडियो में जिला प्रशासन की मदद से वीवीपैट मशीन का लाइव डेमो फेसबुक के माध्यम से दिखाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 01:52 AM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 06:31 AM (IST)
रेडियो सिटी के वोटोत्सव में श्रोताओं ने दिखाया उत्साह
रेडियो सिटी के वोटोत्सव में श्रोताओं ने दिखाया उत्साह

जागरण संवाददाता, करनाल : रेडियो सिटी 91.9 एफएम का वोटोत्सव अभियान चरम पर है। अभियान के साथ श्रोता पूरी तरह से जुड़ चुके हैं। श्रोता संकल्प ले रहे हैं कि वह खुद वोट करने के साथ ही दूसरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। सोमवार को अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेडियो सिटी के स्टूडियो में जिला प्रशासन की मदद से वीवीपैट मशीन का लाइव डेमो फेसबुक के माध्यम से दिखाया गया। वीवीपैट को लेकर लोगों ने सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया।

लाइव डेमो देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्वीप एक्टिविटी इंचार्ज प्रवीण मोर, मास्टर ट्रेनर वीवीपैट मशीन अमरीश और हर्ष गिरधर स्टूडियो आए। इसी प्रोग्राम को श्रोता 30 मई को सुबह 7 से 11 बजे तक आरजे रॉकी के शो में भी सुन सकते हैं। स्टूडियो में जहां आरजे रॉकी ने लाइव डेमो दिखाया वहीं आरजे अमन ने अपने शो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम किया। रेडियो सिटी 91.9 लगातार पिछले 12 सालों से श्रोताओं को सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़ने का काम कर रहा है तो साथ ही समय समय पर अलग अलग मुद्दों पर जागरूक भी करता है। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान को वोटोत्सव के तहत मनाया जा रहा है।

रेडियो सिटी के प्रयासों को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ऑफिसियल रेडियो पार्टनर के तौर पर रेडियो सिटी को चुना है। आरजे रॉकी और अमन को मतदान जागरूकता ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी