सांस्कृतिक विधाओं में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को ओवरऑल ट्रॉफी

सांस्कृतिक मंच पर हुनर के भरोसे अपनी टीम को जिताने के लिए हर विद्यार्थी उत्सक दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 08:07 AM (IST)
सांस्कृतिक विधाओं में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को ओवरऑल ट्रॉफी
सांस्कृतिक विधाओं में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को ओवरऑल ट्रॉफी

जागरण संवाददाता, करनाल : सांस्कृतिक मंच पर हुनर के भरोसे अपनी टीम को जिताने के लिए हर विद्यार्थी उत्सक दिखा। वातावरण में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेर रहे थे। दर्शक बिना रुके तालियों से कला को प्रोत्साहित करने में मजबूत दिखे। यहां कोई वर्ग और जाति नहीं, बल्कि भाषा और कला का मिलन था। प्रस्तुति ऐसी की छात्र दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर धुन के साथ धुन मिला रहे थे। ढोल, तबला, ढोलकी, चिमटा, शहनाई, ड्रम, घुंघरू, मटके की धुनों व हरियाणवी वेशभूषा ने विभिन्न वर्गों को संस्कृति में बांध विभोर कर दिया। टीमों ने संगीत की नई धुन प्रस्तुत की

डीएवीपीजी कॉलेज में 42वें जोनल यूथ फेस्टिवल में हरियाणा और हरियाणवीं की झलक देखने को मिली। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी के नेतृत्व में तीसरे और अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुवि के युवा और सांस्कृतिक विभाग के पूर्व निदेशक और हरियाणा की सुप्रसिद्ध फिल्म चंद्रावल में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार अनूप लाठर ने की। आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने थिएटर, गीत, गायन, संगीत, नृत्य सांस्कृतिक विधाओं में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। करनाल और पानीपत जोन की टीमों ने पिगला भर्तरी, लख्मीचंद, पूर्णमल, सोमवती, चाप सिंह के किस्सों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों ने राज-काज, शौर्य, प्रेम, गौरव, मिलाप, वैराग का सुंदर चित्रण करते हुए दर्शको को भावुक कर दिया। सायंकालीन सत्र में मुख्यातिथि मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। विभिन्न विधाओं के विजेता सम्मानित

कार्यक्रम के समापन सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुवि के युवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. तेजेंद्र शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक डॉ. हितेंद्र त्यागी, उद्योगपति और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की प्रबंध समिति के सदस्य वीरेंद्र सिगला ने की। कुरुक्षेत्र के ज्यूरी सदस्य डॉ. कामदेव झा, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा, प्रोफेसर हरपाल, डॉ. नरसीदास और डॉ. बलबीर सिंह मौजूद थे। गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल के विद्यार्थियों ने जीता दिल

कोरियोग्राफी : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को दूसरा और केवीएडीएवी महिला कॉलेज करनाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

रिचुअल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध ने दूसरा और गांधी आदर्श कॉलेज समालखा पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पॉप सांग हरियाणवी : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को दूसरा, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल को तीसरा स्थान पाया।

माइम : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

क्लासिकल डांस सोलो: आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप सांग जरनल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल ने द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सोलो डांस हरियाणवी फीमेल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सोलो डांस हरियाणवी मेल : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत नाटक : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को प्रथम, पीजी कॉलेज करनाल को दूसरा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

लोक गीत हरियाणवी सोलो : गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल को प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को दूसरा, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लोक गीत जरनल : गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल में प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लाइट वोकल इंडियन : गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल में प्रथम, आईबी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हरियाणवी लघु नाटिका : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल द्वितीय, जीवन चानन महिला महाविद्यालय तृतीय स्थान।

एकल अभिनय : आर्य पीजी कॉलेज करनाल प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय, केवीए डीएवी महिला कॉलेज करनाल तृतीय।

मिमिक्री : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय व दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रसिया ग्रुप डांस : आर्य पीजी कॉलेज ने पहला, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप डांस जरनल : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल ने दूसरा, माता सुंदरी खालसा ग‌र्ल्स कॉलेज निसिग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप सांग हरियाणवी : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, केवीए डीएवी महिला कालेज करनाल द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल तीसरे स्थान पर रहा।

इंडियन आर्केस्ट्रा : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, केवीए डीएवी कॉलेज करनाल में द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हरियाणवी सांग : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को दूसरा, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल को तीसरा स्थान मिला।

क्लासिकल वोकल सोलो : राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने प्रथम, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल ने दूसरा, देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो : देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत को प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को द्वितीय, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

ग्रुप सांग वेस्टर्न: आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को पहला, आईबी कॉलेज पानीपत को दूसरा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल और केवीएडीएवी महिला कॉलेज करनाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी