डस्टबिन रखकर भूला नगर निगम

फूसगढ़ स्थित मेन रोड पर नगर निगम ने डस्टबिन तो रखे हैं लेकिन अब वह खस्ताहाल में पड़े हैं। लोगों ने भी निगम का कोई सहयोग नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 07:26 AM (IST)
डस्टबिन रखकर भूला नगर निगम
डस्टबिन रखकर भूला नगर निगम

जागरण संवाददाता, करनाल: फूसगढ़ स्थित मेन रोड पर नगर निगम ने डस्टबिन तो रखे हैं, लेकिन अब वह खस्ताहाल में पड़े हैं। लोगों ने भी निगम का कोई सहयोग नहीं किया। स्वच्छता को लेकर जितनी भागीदारी निगम की है उतनी ही हमारी भी होनी चाहिए। डस्टबिन खस्ताहाल हो जाने के कारण लोग अब कूड़े कचरे को खुले में डाल रहे हैं, जिस कारण गंदगी फैल रही है। एक तरफ हम हम देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण में 24वें स्थान पर आए हैं, दूसरी तरफ इस प्रकार की अव्यवस्थाओं को जन्म देकर स्वच्छता के नाम पर शहर को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। नगर निगम को भी सतर्क होने की जरूरत है। जहां पर भी डस्टबीन टूटे हुए पड़े हैं उनको रिप्लेस कराया जाए। जो ठीक हो सकते हैं उन्हें ठीक कराया जाना चाहिए।

आदित्य कादियान, करनाल।

chat bot
आपका साथी