कार्यालयों में अधिकारियों के लिए बजी तालियां तो गांवों में पुष्प वर्षा

महामारी से दिन-रात जंग लड़ रहे अधिकारियों का समाजसेवी संस्थाओं व आम लोगों ने भी शनिवार को जमकर स्वागत किया। समाजसेवी संस्था के लोगों ने कार्यालयों में जाकर अधिकारियों की तत्परता पर तालियां बजाईं तो रंभा में फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 08:16 AM (IST)
कार्यालयों में अधिकारियों के लिए बजी तालियां तो गांवों में पुष्प वर्षा
कार्यालयों में अधिकारियों के लिए बजी तालियां तो गांवों में पुष्प वर्षा

जागरण संवाददाता, करनाल : महामारी से दिन-रात जंग लड़ रहे अधिकारियों का समाजसेवी संस्थाओं व आम लोगों ने भी शनिवार को जमकर स्वागत किया। समाजसेवी संस्था के लोगों ने कार्यालयों में जाकर अधिकारियों की तत्परता पर तालियां बजाईं तो रंभा में फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की गई। डीएसपी वीरेंद्र सैनी, राजीव कुमार व डयूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यूनाइटेड सिख एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे गुरदीप सिंह, जेजेपी हल्का इंद्री प्रधान एवं पूर्व प्रत्याशी रहे गुरुदेव सिंह, महेंद्र सिंह, दिलजीत सिंह, शरनजीत सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने छतों से पुष्प वर्षा की और प्रशासन का आभार जताया। वहीं सेक्टर छह पुलिस चौकी टीम का भी लोगों ने जमकर स्वागत किया। येस वुई कैन संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपायुक्त निशांत यादव, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, डीएसपी राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, उप निगम आयुक्त धीरज कुमार के कार्यालयों में पहुंचे। इन्होंने तालियां बजाकर अधिकारियों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी