40 की रफ्तार से चली आंधी, 6.0 डिग्री गिरा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 07:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 06:39 AM (IST)
40 की रफ्तार से चली आंधी, 6.0 डिग्री गिरा तापमान
40 की रफ्तार से चली आंधी, 6.0 डिग्री गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मंगलवार देर रात 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। बिजली के खंभे टूट गए। आधे शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार वोल्ट लाइन के भी खंभे टूट जाने से ब्लैक आउट की स्थिति रही। आरके पुरम, कृष्णा कॉलोनी, कैलाश, टीकरी, बूढ़ा खेड़ा, मंगलपुर, बसंत विहार, मुकारमपुर, सेक्टर-9, न्यू चार चमन, सहित काफी एरिया बिजली नहीं होने के कारण प्रभावित रहा। कुछ एरिया में बुधवार अल सुबह निगम की टीम ने बिजली को चालू कर दिया, तो कुछ जगह पर खंभों को बदलने में समय लग गया। शाम तक बिजली को दुरुस्त किया गया। आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट की स्थिति रही। 6.0 डिग्री तापमान में गिरावट, 0.2 एमएम बरसात

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री गिरावट के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 51 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 21 फीसद रह गई। हवा का दबाव सुबह के समय 17.4 फीसद रहा जो शाम तक बढ़कर 20.4 फीसद तक पहुंच गया। आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। 15 जून के फिर से धूल भरी आंधी चल सकती है, लेकिन गर्मी अभी सताएगी।

chat bot
आपका साथी