स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 56 खिलाड़ी

स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 56 खिलाड़ी सम्मानित होंगे। सोमवार को खिलाड़ियों की सूची फाइनल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 01:08 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 56 खिलाड़ी
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 56 खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 56 खिलाड़ी सम्मानित होंगे। सोमवार को खिलाड़ियों की सूची फाइनल हो गई। 2016-17 में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले 46 खिलाड़ियों के नाम इस सूची में है। वहीं 10 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को भी शामिल किया गया है।

15 अगस्त के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद कैश अवॉर्ड की राशि खिलाड़ियों के खाते में आएगी। खेल विभाग के कर्मचारी सोमवार को हेड ऑफिस से यह सर्टिफिकेट लेकर आए।

बता दें कि खेल विभाग के एसीएस अशोक खेमका ने कुछ दिन पहले ही फरमान जारी किया था। इसके अनुसार राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तर पर ही सम्मानित होंगे। पहले चंडीगढ़ में इन्हें कैश अवार्ड से नवाजा जाता था। सूची में सबसे अधिक वालीबॉल के 11 खिलाड़ी हैं। घुड़सवारी के 10 और फें¨सग के आठ प्लेयर हैं।

पहले लिस्ट में थे 46 नाम, 10 और जोड़े

खेल विभाग की सूची में पहले 2016-17 के राष्ट्रीय पदक विजेता 46 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। इनमें से 17 लड़कियां हैं। इन्हें 60.50 लाख रुपये मिलने हैं। बाद में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 10 खिलाड़ियों को भी इस सूची में जोड़ा गया है।

वर्जन

स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 56 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। करनाल ऑफिस में मंगलवार को यह लिस्ट लगा दी जाएगी। समारोह में मुख्यातिथि खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद कैश अवॉर्ड की राशि सीधा खाते में आएगी।

अनिल कुमार, डीएसओ, करनाल।

chat bot
आपका साथी