550 साल गुरुनानक देव के नाम धार्मिक यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां : इंद्रपाल सिंह

दिल्ली के नानक प्याऊ गुरुद्वारा से शुरू होकर पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए निकली 550 साल गुरुनानक देव के नाम धार्मिक यात्रा 28 अक्टूबर को करनाल पहुंचेगी। इसके भव्य स्वागत के लिए करनाल में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 08:34 PM (IST)
550 साल गुरुनानक देव के नाम धार्मिक यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां : इंद्रपाल सिंह
550 साल गुरुनानक देव के नाम धार्मिक यात्रा के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां : इंद्रपाल सिंह

जागरण संवाददाता, करनाल

दिल्ली के नानक प्याऊ गुरुद्वारा से शुरू होकर पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए निकली 550 साल गुरुनानक देव के नाम धार्मिक यात्रा 28 अक्टूबर को करनाल पहुंचेगी। इसके भव्य स्वागत के लिए करनाल में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के जरनल सेक्रेटरी सरदार इंद्रपाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा स. परमवीर सिंह सरना व हरविद्र सिंह सरना की अगुवाई में निकाली जा रही है। यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे हैं। यह ²श्य बड़ा ही मनमोहक होगा। इंद्रपाल सिंह ने कहा कि यात्रा हाइवे से होकर गुजरेगी। डेरा बाबा सुखा सिंह के निर्देश पर करनाल के सभी गुरुद्वारों को सूचना दी गई है कि यात्रा के लिए पैकिग लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लंगर पेक करने के लिए सभी गुरुद्वारों से सुबह 10 बजे से पहले डेरा कार सेवा में भेजें, ताकि लंगर को पैक कर उन्हें उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने बताया कि यात्रा दोपहर एक से दो बजे की बीच पहुंचेगी। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यह धार्मिक यात्रा ऐतिहासिक होगी। सोने की पालकी गुरुद्वारा ननकाना साहिब जाएगी। इस मौके पर वरिद्र सिंह, गुरपाल सिंह, रतन सिंह व गुरविद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी