पौधरोपण जिम्मेदारी, देखभाल भी जरूरी : बख्शीश

जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा ने शनिवार को पर्यावरण बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:59 PM (IST)
पौधरोपण जिम्मेदारी, देखभाल भी जरूरी : बख्शीश

जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा ने शनिवार को पर्यावरण बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। रेलवे रोड स्थित सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभियान के तहत पहला कार्यक्रम किया गया। मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश ¨सह ने अभियान की शुरुआत करते हुए चार कन्याओं को उनके जन्मदिन पर परिषद की ओर से पौधे भेंट किए। अभिमन्यु शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा ने बताया कि जो बच्चा अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करेगा, उसकी स्कूल फीस परिषद की ओर से दी जाएगी। सीपीएस बख्शीश ¨सह ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। सीपीएस ने बच्चों से अपने अनुभव भी साझा किए। बख्शीश ¨सह ने कहा कि सात वर्ष की आयु में उन्होंने पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी की थी। अब वह पेड़ 50 वर्ष का हो गया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ही हमारी जिम्मेवारी समाप्त नहीं हो जाती, इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सीपीएस ने छात्राओं से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने देश के लिए जीवन कुर्बान करने वाले शहीदों की चर्चा करते हुए कहा कि इन बलिदानियों की वजह से ही आज भारत की विश्वभर में पहचान है।

स्वच्छ वातावरण के लिए करें पौधरोपण

विशिष्ट अतिथि हरियाणा बाल कल्याण परिषद की महासचिव संतोष अत्रेजा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। पेड़-पौधे हमारे लिए पूजनीय है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा अपने गुरु जनों और परिवार का सम्मान करते हुए उनकी आज्ञा का पालन करें। सीपीएस बख्शीश ने शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा व सतीश मल्होत्रा को उनके विवाह की सालगिरह पर बधाई देते हुए पौधा भेंट किया। सीपीएस व बाल कल्याण परिषद की महासचिव संतोष अत्रेजा ने स्कूल में पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या कीर्ति शर्मा, निदेशक हरजीत विर्क, अभिमन्यु शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा, प्रांतीय संगठन मंत्री वीरेंद्र सांदल, जिला अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष तृप्ता सांदल व अर्जुन देव वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी