राज्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी 120 समस्याएं

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को जनता दरबार में 120 से अधिक लोगों ने समस्याएं रखी जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 06:42 PM (IST)
राज्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी 120 समस्याएं
राज्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी 120 समस्याएं

संस, इंद्री : राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को जनता दरबार में 120 से अधिक लोगों ने समस्याएं रखी जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।

शुक्रवार को राशन कार्ड, बिजली बिल समस्या व पेंशन सहित अनेक प्रकार की समस्याएं आई थी। इसके अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने समस्या रखी कि इंद्री के शहीद उधम ¨सह राजकीय कॉलेज में बीसीए-1 तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्सो में दाखिले बंद किए जा रहे हैं। जिससे काफी विद्यार्थियों को इन कोर्सो को करने के लिए करनाल तथा कुरुक्षेत्र के कॉलेजों के चक्कर काटने पड़ेंगे। इस पर मंत्री कांबोज ने आश्वासन देते हुए कहा कि ये कोर्स जारी रखने के लिए वह शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

chat bot
आपका साथी