दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन 7 को

By Edited By: Publish:Sat, 27 Apr 2013 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2013 09:23 PM (IST)
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन 7 को

इंद्री : हरियाणा गर्वमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान रघबीर सैनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 7 मई को दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ना। नई पेंशन योजना रद्द करके पुरानी पैंशन योजना बहाल करना। ठेकेदारी प्रथा बंद करके खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करना व आयकर छूट सीमा पांच लाख रुपये करना मुख्य मांगें शामिल है।

सात मई को अखिल भारतीय रोष प्रदर्शन में यूनियन के सदस्य भारी संख्या में दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। इस मौके पर रणबीर, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सैनी, सलिंद्र, प्रेमचंद सैनी, रामकुमार कांबोज, बालकिशन सैनी, संतराम, महिंद्र पाल, जुम्मा राम व बलिंद्र उपस्थित रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी