जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रही युवा टीम

शहर की समाजसेवी संस्थाएं दैनिक जागरण के अभियान हमारी गली हमारे जिम्मे से जुड़ रही हैं। संस्थाओं के अलावा युवाओं की टीमें भी इस कार्य में सहयोग कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 09:27 AM (IST)
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रही युवा टीम
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रही युवा टीम

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर की समाजसेवी संस्थाएं दैनिक जागरण के अभियान हमारी गली हमारे जिम्मे से जुड़ रही हैं। संस्थाओं के अलावा युवाओं की टीमें भी इस कार्य में सहयोग कर रही हैं। युवा टीम बनाकर अपने-अपने एरिया में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रही है। भाईचारा समूह के सदस्य भी जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। समूह के सदस्य राहुल गोयत ने बताया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है। वे अब तक करीब तीन हजार परिवारों को भोजन उपलब्ध करवा चुके हैं। रोजाना 30 से 40 जरूरतमंद परिवार और मजदूरों को भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों को सूखा राशन भी बांटा गया है।

इस कार्य में मनोज, अमित, जसवीर, संदीप गढ़ी, शेर सिंह सहयोग कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि पूरा देश कोरोना वायरस के संकट में फंसा हुआ है। ऐसे में सामाजिक संस्थाएं भी अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं। दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। आम लोगों को भी इससे जुड़ना चाहिए और अपने आस-पास के एरिया की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिला प्रशासन को भी चाहिए कि जरूरतमंद लोगों को कोई परेशानी ना आने दे।

chat bot
आपका साथी