घर में घुसेे युवक, महिला का दुष्कर्म का करने लगे प्रयास, विरोध किया तो कर दी हत्या

घर पर अकेली महिला को देख घर में घुसे युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने तेजदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 09:43 AM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 05:23 PM (IST)
घर में घुसेे युवक, महिला का दुष्कर्म का करने लगे प्रयास, विरोध किया तो कर दी हत्या
घर में घुसेे युवक, महिला का दुष्कर्म का करने लगे प्रयास, विरोध किया तो कर दी हत्या

जेएनएन, ढांड (कैथल)। चूहड़माजरा गांव में दोपहर के समय घर पर अकेली महिला को देख घर में घुसे युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने तेजदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका का शव घर में बेड पर खून से लथपथ मिला।

दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना तब मिली जब महिला का बेटा स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। मां का शव जमीन पर पड़ा देख चिल्लाने लगा तो आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, मृतका के भाई ने देवर व अन्य दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, व हत्या करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिलाई का काम करती थी महिला

32 वर्षीय संतोष देवी पत्नी देसराज गांव में ही अपने घर पर ही चूूड़ी की दुकान व सिलाई का काम करती थी। उसका पति देसराज पांच साल से पुर्तगाल गया हुआ है। महिला 11 साल के बेटे राहुल के साथ घर पर रहती थी। राहुल रोजाना की तरह मंगलवार सुबह स्कूल नजदीक के गांव फरल में पढऩे के लिए गया हुआ था। जब वह दोपहर को छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा तो दरवाजा का कुंडा लगा हुआ था, मुश्किल से दरवाजा खोलते हुए अंदर प्रवेश करते ही मां के शरीर को खून से लथपथ देख होश उड़ गए। महिला के सिर,आंख पर गहरी चोट लगी हुई थी, मुंह चुन्नी से बांधा हुआ था। बेड व रसोई के पास खून बिखरा हुआ था। कौल निवासी मृतका के भाई संदीप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित देवर राजेश सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज कर लिया

ढांड पुलिस थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी