योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है : सांसद सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि संयमपूर्वक साधना करते हुए स्वचेतना को परम चेतना में लय कर देना या आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है। योग एक कला है जो हमारे शरीर मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है तथा हमें एकाग्रता प्रदान करता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jun 2019 10:22 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 10:22 AM (IST)
योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है : सांसद सैनी
योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है : सांसद सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल :

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि संयमपूर्वक साधना करते हुए स्व:चेतना को परम चेतना में लय कर देना या आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है। योग एक कला है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है तथा हमें एकाग्रता प्रदान करता है। योग भारत की धरोहर है, जिसका पालन आज पूरा विश्व कर रहा है। योग को विश्व पटल पर लाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के देशों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित करवाया था।

सांसद सैनी 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सांसद सैनी, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी वसीम अकरम, एडीसी आरके सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयुष विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

योग की शुरूआत पूर्व वैदिक काल में हुई मानी जाती है: सैनी

सैनी ने कहा कि योग की शुरूआत भारत पूर्व वैदिक काल में हुई मानी जाती है। योग हमारी जीवन शैली का हिस्सा रहा है। यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। आज योग की महत्ता को जानकार इसे विश्व पटल पर अपनाया गया है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज की जिंदगी में भाग-दौड़ को देखते हुए योग का अभ्यास आवश्यक है, क्योंकि नियमित योग करने से जहां हमारे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है, वहीं कई असाध्य बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।

भारत देश में साधु सन्यासियों, ऋषि-मुनियों द्वारा योग सभ्यता को आरंभ से ही अपनाया गया था। दुनिया भर के अनगिनत लोगों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है और इससे होने वाले लाभ को प्राप्त किया है। योग करने से समस्त शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ व्यक्ति ही देश और समाज का हित कर सकता है।

6500 योगशालाएं गांव में खोली

उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब तक 1 हजार 2 व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीति के मायने बदले हैं। क्षेत्रवाद और परिवारवाद की नीति को खत्म किया है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक की बात को चरितार्थ किया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का समापन सांसद ने संकल्प व शांति पाठ से करवाया। योग साधकों के साथ योग प्रोटोकॉल के तहत चालन, ग्रिवा चालन क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, उतानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानापादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि योगिक क्रियाएं की।

ये रहे मौजूद

पूर्व विधायक लीला राम, सुरेश गर्ग नौच, राजपाल तंवर, कैलाश भगत, ज्योति सैनी, मनीष कठवाड़, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज, सुभाष संधु, अशोक सैनी, शकुंतला वजीरखेड़ा, शैली मुंजाल, सीएमआो एसके नैन, वीसी श्रेयांश दिवेदी, जीएम रामकुमार, पूनम वालिया, डीईओ डीईओ जोगिद्र हुड्डा, डॉ. पवन शर्मा, ऋषि पाल बेदी, एमई राजकुमार शर्मा, डॉ. दिनेश पवार मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी