कार्यकर्ताओं ने जजपा व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा

गांव बलवंती में जजपा व भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों ने अब कांग्रेस में आस्था व्यक्त की है। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 10:27 AM (IST)
कार्यकर्ताओं ने जजपा व भाजपा को  छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा
कार्यकर्ताओं ने जजपा व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा

जागरण संवाददाता, कैथल :

गांव बलवंती में जजपा व भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों ने अब कांग्रेस में आस्था व्यक्त की है। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ पार्टी में शामिल हो गए। जजपा पार्टी छोड़ने वालों में ऋषिपाल ढुल, प्रहलाद ढुल, विजय कुमार, डोगरा गेट निवासी मुख्तयार सिंह, भोला राम व भाजपा छोड़ने वालों में विजय कश्यप शामिल है। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल हलके का विकास करवाया है। भाजपा और जजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं मिलता। इसके चलते उन्होंने इन दलों को छोड़कर सुरजेवाला के साथ जाने का फैसला लिया है। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सुरजेवाला ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

विधायक सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग दुखी है। किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापार वर्ग सरकार की नीतियों से आहत है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगार युवा सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब ओर गरीब होता जा रहा है। आगामी चुनाव में सत्ता में आने के बाद सभी वर्ग के हितों का ख्याल रखा जाएगा।

इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेंद्र ढुल, सुरजीत श्योराण, अनिल गुर्जर, राजकुमार कश्यप, रामकला, रतन शर्मा, दिनेश ढुल, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश राम धीमान, श्याम धीमान, बालकिशन अरबारी, पुनीत मल्होत्रा, बलदेव, विजय धीमान, प्रदीप, मंजीत प्रजापत, राजेंद्र शर्मा बलवंती मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी