डेरा रतनपुरा में कांग्रेस को छोड़ इनेलो में शामिल हुए कार्यकर्ता

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व इनेलो नेता रामपाल माजरा की अगुवाई में डेरा रतनपुरा में कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए। इनमें हैप्पी, संदीप, लड्डी, साहब ¨सह, प्रकट ¨सह, सत¨वद्र, गुरनाम ¨सह, सूखा, सूरजभान, पवित्र शामिल है। माजरा ने सभी का स्वागत करते हुए इनेलो का पटका पहनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 12:03 AM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 12:03 AM (IST)
डेरा रतनपुरा में कांग्रेस को छोड़ इनेलो में शामिल हुए कार्यकर्ता
डेरा रतनपुरा में कांग्रेस को छोड़ इनेलो में शामिल हुए कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कैथल : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व इनेलो नेता रामपाल माजरा की अगुवाई में डेरा रतनपुरा में कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर इनेलो में शामिल हो गए। इनमें हैप्पी, संदीप, लड्डी, साहब ¨सह, प्रकट ¨सह, सत¨वद्र, गुरनाम ¨सह, सूखा, सूरजभान, पवित्र शामिल है। माजरा ने सभी का स्वागत करते हुए इनेलो का पटका पहनाया।

इस मौके पर माजरा ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ताओ ने इनेलो की जनकल्याण की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त की है, जिसके लिए पार्टी संगठन इनका भरपूर स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि इनेलो में शामिल होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है जो निरंतर अब भी जारी है। आने वाले लोस व विस चुनावों में इनेलो-बसपा गठबंधन प्रदेश का नेतृत्व हासिल करने के साथ-साथ केंद्र के सबसे बड़ी पंचायत में भी अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि एसवाइएल, जीएसटी, नोटबंदी, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर इनेलो-बसपा आठ सितंबर को हरियाणा बंद करेगा।

chat bot
आपका साथी